औरैया. उत्तर प्रदेश के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. माता-पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पड़ोसी ने पांचवीं कक्षा की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
यह वारदात 30 अक्टूबर की है, जब पीड़िता के माता-पिता दवा लेने बाजार गए थे. घर में 11 साल की बच्ची और उसका दो वर्षीय छोटा भाई अकेले थे. इसी दौरान पड़ोसी कमलेश बाबू जबरन घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर मासूम के साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी-सहमी बच्ची चुप रही.
इसे भी पढ़ें- 2027 के चुनाव में भाजपा…सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी का बड़ा दावा, मुख्य चुनाव आयुक्त को BJP का कार्यकर्ता बताते हुए कही बड़ी बात
3 नवंबर को शारीरिक तकलीफ बढ़ने पर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई. जब पीड़ित पिता ने आरोपी कमलेश बाबू से इस बारे में बात की, तो उसने गलती मानने के बजाय उनके साथ हाथापाई की और धमकी देकर भगा दिया. पीड़ित परिवार की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए फफूंद थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

