संजय तिवारी, बलिया. सिकंदरपुर विधानसभा से सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब जा रही है. ये लोग अब हताश और निराश हैं. इनका अब यह रहा गया है कि संविधान बचाओं, लोकतंत्र बचाओ. लोकतंत्र को कौन बचाएगा, लोकतंत्र को आप खा रहे हैं. आप लोकतंत्र को मानते नहीं. बाबा साहब के संविधान को मानते नहीं.

इसे भी पढ़ें- बयान, बवाल और बखेड़ाः नेहा बोरा के विवादित बोल पर भड़के महंत राजू दास, सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए दिया बड़ा बयान

आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बीजेपी खतरे में डाल रही है. विपक्ष हावी हो रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काफी जनाक्रोश है. ये उसके माध्यम से लुट मचाए हुए हैं. बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम ये सारे राज्यों में ज्ञानेश कुमार से घपला कराया है. वह घपला सामने दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में दिखाई देगा और इनको जेल जाना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- 12 साल में कितने घुसपैठिये बाहर किए? अमित शाह से संजय सिंह ने मांगा जवाब, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में ज्ञानेश कुमार कार्य कर रहा है. सारा विपक्ष लामबंद है. एक न एक दिन जाना पड़ेगा. इनको जनता समझ गई है और 2027 के चुनाव में ये लोग चलाए जाएंगे. वही गोरखपुर में हुई रैली को लेकर कहा कि गोरखपुर की रैली कुछ नहीं है, बस यह एक जमावड़ा है.