मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. सनातन परंपरा में जहां महिलाओं को देवी का स्वरूप मानकर ‘नारी तू नारायणी’ के भाव से सम्मान दिया जाता है. वहीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के विवादित बोल पर संत समाज में उबाल, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कार्रवाई की मांग उठाई. नेहा बोरा पर आरोप है कि उन्होंने मंदिरों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. बयान के वायरल होते ही अयोध्या सहित पूरे देश में संत समाज और सनातन प्रेमियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- 12 साल में कितने घुसपैठिये बाहर किए? अमित शाह से संजय सिंह ने मांगा जवाब, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

इस पूरे मामले पर अयोध्या की सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने वीडियो जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया. महंत राजू दास ने कहा कि इस तरह की सोच समाज में विकृत मानसिकता को दर्शाती है. इस प्रकार की बातें सामने आना सनातन संस्कृति का अपमान है.

महंत राजू दास ने इस बयान को राजनीतिक रंग देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों से तुलना की. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता समय-समय पर मंदिरों और सनातन संस्कृति पर टिप्पणियां करते हैं, उसी तर्ज पर यह बयान भी दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा जाएगी, काशी मुस्कुराएगी! अखिलेश यादव ने काशीवासियों का आभार जताते हुए BJP पर साधा निशाना, बताया MLC चुनाव में क्यों मिली जीत

उन्होंने देशभर के सनातनियों और हिंदू जनमानस से अपील की है कि इस प्रकार के बयानों का पुरजोर विरोध किया जाए. साथ ही उन्होंने मांग की है कि ऐसे बयानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और जनता को भी आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए. अंत में उन्होंने सभी हिंदू धर्मगुरुओं और संगठनों से एकजुट होकर इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया.