अमृतसर. अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के दर्शन करने आई एक श्रद्धालु महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के रूप में हुई है, जो अपनी बहन के साथ दिल्ली से हरमंदिर साहिब मत्था टेकने आई थी। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब वह दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं।
नीलम रानी अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की निवासी थीं और अपने रिश्तेदारों के साथ 31 मार्च को सचखंड श्री दरबार साहिब के दर्शन करने आई थीं। मंगलवार को, जब वह अपने परिजनों के साथ दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं, तभी दर्शन दीयोड़ी के पास उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर पड़ीं।
वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रिंस नायर, जो परिवार के करीबी दोस्त हैं, ने बताया कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और पूरी तरह स्वस्थ थीं।
- मसौढ़ी के गांधी मैदान में रावण दहन के बाद मची भगदड़, चार महिलाएं घायल, एक PMCH रेफर
- रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा: हनुमान की पूंछ पर लगी आग, तीन लोग झुलसे, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो
- Jharkhand News: पलामू में 25 शहीद जवानों को किया गया नमन, DIG किशोर कौशल बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ा है पुलिस परिवार
- ओडिशा में राजनीतिक गर्माहट: आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की मांग पर भाजपा का नवीन पटनायक पर पलटवार, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए सवाल
- दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोनों के बीच स्टेशन में हुआ था विवाद

