अभिषेक सेमर, तखतपुर। बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत भीमपुरी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है, जिसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
यह पूरा मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय आत्माराम नेताम के रूप में हुई है, जो पूर्व सरपंच का चचेरा भाई भी था। आत्माराम का शव गुरुवार रात गांव में नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

आत्महत्या का कारण अज्ञात
सूचना के बाद मौके पर पहुंची जूनापारा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

