जालंधर। जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव भोयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय परिवार के बेटे, शरणदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह, लगभग एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था अब पता चला है कि वह पाकिस्तान में पुलिस की गिरफ्त में है। पिता सतनाम सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्हें पता चला कि उनका बेटा भारत-पाक सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गया और पाकिस्तान के कसूर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मिलने में बाद परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा अचानक घर से गायब हुआ था। उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि वह पाकिस्तान में होगा। घर वालों को यह भी नहीं समझ आ रहा है कि आखिर उनका बेटा भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान कैसे पहुंचा होगा। जब घर वालो को उसकी जानकार मिली तो उन्होंने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

इस मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, शरणदीप के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज है और वह कुछ समय पहले कपूरथला जेल में भी रह चुका है। स्थानीय पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि एजेंसी को दो दिन पहले इस बारे में सूचना मिली थी।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
