अबोहर। अबोहर के गांव गिद्दड़ावाली में बहुत ही खतरनाक हादसा हुआ, जहां 3 घंटे तक 90 फिट की ऊंचाई में एक युवक लटका रहा। इतनी ऊंचाई में लटकने के कारण उसकी हालत खराब हो गई थी। बड़े मुश्किल के साथ उसे रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया । इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया था सभी उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार युवक गिद्दड़ांवाली गांव में एक युवक नए साल के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदलने के लिए ऊपर चढ़ा। इस दौरान ही तार टूट गया और वह 90 फीट ऊपर लटक गया। इतनी ऊंचाई में रहने के कारण वह काफी घबरा गया था। साथ ही उसे देखने वाले भी भय में आ गए थे। धीरे-धीरे पूरा गांव इकट्ठा होने लगा और सभी उसे उतारने की कोशिश करने लगे। इसके बाद प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और युवक को नीचे उतारने की कोशिश की।

करीब 3 घंटे बाद बड़े मुश्किल से युवक को रेस्क्यू करके नीचे उतारा गया। इसका बाद युवक को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक अभी ठीक है। उन्हें बेसिक ट्रीटमेंट दिया गया है और कुछ समय हॉस्पिटल में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
- पाकिस्तान में शांति-वार्ता फेल होने पर गुस्से से लाल हुए ट्रंप, ईरान को फिर दी पाषाण युग में भेजने की धमकी
- संविधान दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा दांव, कैबिनेट बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा
- 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए कल होगी अहम बैठक, फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर आ सकता है बड़ा फैसला
- कर्नाटक कांग्रेस में बड़े एक्शन की तैयारी आलाकमान, CM सिद्धारमैया के करीबियों पर SDPI की मदद करने का आरोप
- IPL 2026: KKR में जान फूंकने आ रहा 18 करोड़ का ‘यॉर्कर किंग’, अब कांपेंगे बल्लेबाज! अनोखे एक्शन से देता है चकमा

