कनाडा में पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 साल के सतपाल सिंह के रूप में हुई है। सतपाल अपनी पढ़ाई को करने के लिए कनाडा गया हुआ था। सब कुछ अच्छी तरह चल रहा था लेकिन पता नहीं कैसे इस बीच उसकी मौत की खबर सामने आई। इस खबर को सुनने के बाद परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों में भी बेहद गम का माहौल है।
सतपाल तरनतारन जिले के पंडोरी रण सिंह गांव का रहने वाला था। सतपाल ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। घटना का पता लगते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पिता का पहले ही हुआ था निधन
सतपाल अपने माता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि सतपाल सिंह के पिता गुरमीत सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में गम का माहौल है सभी को अब उसकी बेसहारा मां की चिंता है, जिसका अब न तो पति है और ना ही बेटा। परिवार वालों का कहना है कि जिस बेटे को उन्होंने इतने अरमान से कनाडा पढ़ने के लिए भेजा था, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उसकी मौत की खबर सुनने को मिलेगी। इस बात को मानने का अब भी मन नहीं कर रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 22 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: ‘पापांकुशा’ कथा का क्रोधन बहेलिया, स्वयं को कैसे पाप मुक्त किया ?
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, MLC चुनाव को लेकर भाजपा-राजद की बैठक
- 22 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

