बटाला। कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले की चारों तरफ चर्चा है। इसमें मारे गए लोगों में सभी अलग-अलग राज्य के लोग थे जो कश्मीर में काम करने गए हुए थे। मारे गए लोगों में एक पंजाब का रहने वाला युवक भी था जो रोजी-रोटी के लिए वहां रह रहा था। इस आतंकी घटना से पंजाब में शोक की लहर है।
खबर है कि आतंकी हमले में मारे गए लोगों में पंजाब के बटाला के गांव सखोवाल का निवासी भी शामिल है, जिसकी पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।
गुरमीत सिंह कई सालों से कश्मीर में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे। वह रोज की तरह रविवार को अपने काम को खत्म कर मेस में खाना खाने जा रहे थे, इस दौरान ही यह आतंकी घटना हुई है। आतंकियों ने स्वचालित वाहन से फायरिंग की है, जिसमें गुरमीत समेत बाकी की मौत हुई है। मृतक का शव कल गांव पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मृतक गुरमीत सिंह के पिता धर्म सिंह पूर्व फौजी हैं। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी , एक बेटी, बेटा और माता पिता हैं। परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं।

सात लोगों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर मे आतंकी हमले लगातार हो रहे हैं। यहां नई सरकार का गठन हुए अभी 5 दिन ही हुए, इन पांच दिन के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया। यह हमला भी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला के पास सोनमर्ग में रविवार देर शाम हुआ था। हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में एक डॉक्टर की भी जान चली गई। इनमें तीन मृतक बिहार के रहने वाले हैं, एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो जम्मू व कश्मीर के थे।
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील
- ईरान के स्पीकर ने युद्ध में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीर शेयर की, खून से सने बैग- जूते, बहुत कुछ बयां कर रही…

