एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’ (Aakhri Sawal) की रिलीज का फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा थी और मेकर्स ने हनुमान जयंती पर इसका टीजर रिलीज किया था. जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की ऐसी झलक दिखाया गया है. अब, मेकर्स इसके मच-अवेटेड ट्रेलर के लिए तैयार हैं, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है.

बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म ‘आखरी सवाल’ (Aakhri Sawal) के ट्रेलर लॉन्च का एलान कर दिया है. इसका ट्रेलर 30 अप्रैल 2026 को एक ग्रैंड इवेंट में पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा.
फिल्म ‘आखरी सवाल’ (Aakhri Sawal) का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

