संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल व्यवस्था को लेकर जनसुनवाई में जमकर नाराजगी देखने को मिली। समाजसेवी दीपक दीक्षित ने प्रशासन के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जिले में गंभीर मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों की जान तक जा रही है।

समाजसेवी दीपक दीक्षित ने बताया कि हाल ही में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन जरूरत के समय लोगों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। समाजसेवी दीपक ने कहा, “हमें हेलीकॉप्टर नहीं चाहिए, हमें समय पर एंबुलेंस चाहिए। लोगों की जान सिर्फ इसलिए जा रही है क्योंकि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच रही।”

ये भी पढ़ें: आलेख: प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा नये भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय- डॉ. मोहन यादव   

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता को समय पर एंबुलेंस सुविधा मिल पाएगी और कब स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m