जालंधर। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य, जिला और हलका स्तर पर कई कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपा है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
राज्य स्तर पर यूथ विंग से परमिंदर सिंह गोल्डी को स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है, जबकि ट्रेड विंग से रंजीत पाल सिंह को स्टेट जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर भी अहम नियुक्तियां की गई हैं। होशियारपुर से कृष्णजीत राव को एससी विंग का जिला इंचार्ज बनाया गया है। अमृतसर ग्रामीण से गुरशरण सिंह गोल्डी और श्री मुक्तसर साहिब से सुखविंदर सिंह सुखी को मेन विंग का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसी तरह हलका स्तर पर भी कई नए चेहरे सामने आए हैं। कपूरथला से हेनत (सनी ठेकेदार), अटारी से प्रदीप सिंह लाडा, राजा सांसी से राजबीर सिंह, अमृतसर वेस्ट से एडवोकेट रमन कुमार, फरीदकोट से गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, कोटकपूरा से मनदीप, लुधियाना वेस्ट से राजू कनोजिया, जीरा से गुरमन सिंह और निहाल सिंह वाला से गुरजंत सिंह गिल को हलका संगठन इंचार्ज अथवा कोआर्डिनेटर नियुक्त किया जाएगा।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
