आम आदमी पार्टी पंजाब ने 23 सितंबर 2025 को बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने दो प्रमुख नेताओं रिम्पी ग्रेवाल और हरमनजीत सिंह को पार्टी के सभी पदों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन की अवधि 6 महीने की होगी। इस दौरान वह किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं निभा सकेंगे।
पार्टी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, रिम्पी ग्रेवाल पर पार्टी और सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वीडियो साझा करने और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप है। यह पार्टी में गलत संदेश देता है। इस लिए दोनों को निष्काशित किया गया है।

शो-कॉज़ नोटिस जारी
हरमनजीत सिंह पर सोशल मीडिया पर पार्टी के फैसलों और वरिष्ठ नेतृत्व पर सवाल उठाने, तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भड़काने और नकारात्मक टिप्पणी फैलाने का आरोप लगाया गया है।दोनों नेताओं को शो-कॉज़ नोटिस 19 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था।
- वैवाहिक कलह से परेशान गुजरात के युवक ने 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर दी जान
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स

