गोवा. गोवा की राजनीति में लंबे समय से एक कमी महसूस होती रही है. स्वास्थ्य सेवाएँ हर घर तक नहीं पहुँच पाती थीं। लोगों को छोटी-सी बीमारी के लिए भी शहर के बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता था। टाइम, पैसा, और ऊपर से महंगी दवाएँ, आम लोगों के लिए इलाज एक तनाव बन चुका था। सरकारें आईं और गईं, भाषण और वादे बहुत हुए, लेकिन लोगों की बीमारी और परेशानियाँ वहीं की वहीं रहीं।
फिर आम आदमी पार्टी ने एक अलग और जमीन से जुड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा इलाज जनता तक पहुँचना चाहिए, जनता को अस्पताल तक नहीं। इसी सोच के साथ गोवा में बड़े पैमाने पर हेल्थ कैंप लगाए गए, जहां इलाज सीधे लोगों तक पहुँचा। आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। 800 से ज्यादा हेल्थ कैंप आयोजित हुए, और 20,000 से अधिक मरीजों का फ्री या बेहद सस्ते में इलाज हुआ। किसी बुजुर्ग को दरवाजे के पास दवा मिली, किसी बच्चे की जांच तुरंत हो गई, किसी महिला का ब्लड प्रेशर बिना शुल्क मापा गया।
न लंबी लाइनें, न सिफारिश सीधा इलाज, सीधे लोग। बीजेपी सरकार ने बजट और घोषणाओं की बात तो बहुत की, लेकिन जनता को फायदा नहीं मिला। कभी डॉक्टर नहीं मिले, कभी दवा नहीं मिली, कई जगह अस्पताल तक का रास्ता ही लंबा था। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने प्रचार नहीं, काम किया। और यह काम अब हर मोहल्ले और गांव में महसूस किया जा सकता है। लोग बताते हैं कि हेल्थ कैंप कब होते हैं, कौन-सा इलाज मिलता है, कौन-सी दवा फ्री में उपलब्ध है। जो चीज पहले कल्पना जैसी थी, आज वह हकीकत है।
गोवा में अब राजनीति नारों पर नहीं, सीधे अनुभव पर चल रही है। पहले इलाज के लिए सोच-समझ कर कदम निकलते थे, अब घर से कुछ कदम दूर राहत मिलती है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में भरोसा टूटा था, लेकिन हेल्थ कैंप ने वह भरोसा फिर से जिंदा किया है। यही वजह है कि पंचायत चुनाव से पहले हवा बदली हुई दिख रही है, लोग पहली बार कह रहे हैं कि बदलाव सिर्फ़ कागज़ पर नहीं, उनके जीवन में उतरा है।

गोवा धीरे-धीरे समझने लगा है कि असली राजनीति वही है जो जिंदगी आसान करे। जब इलाज पास मिले, टेस्ट फ्री हों, दवा हाथ में आए, और बीमारी बोझ न बने तभी सरकार का महत्व दिखता है। आज हजारों परिवार यही बदलाव महसूस कर रहे हैं। पंचायत चुनाव करीब हैं, और चर्चा अब भाषणों-पोस्टरों नहीं बल्कि काम पर हो रही है। लोग कह रहे हैं, जिसने इलाज घर तक पहुँचाया, भरोसा उसी पर है। यही भरोसा आज आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बन गया है। गोवा में स्वास्थ्य सुधार सिर्फ़ शुरू नहीं हुआ मजबूती से चल रहा है, और इसे आगे बढ़ाने का श्रेय भी आम आदमी पार्टी को ही जाता है।
- ‘आज अर्थव्यवस्था क्यों लड़खड़ा गई…’, अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- प्रधानमंत्री की अपील भाजपा के पतन का ऐलान
- PM मोदी की अपील का असर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया निर्णय
- अंबाला के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब, बच्चे सीखेंगे AI और ड्रोन तकनीक
- ‘ब्राह्मणों से अच्छी वेश्याएं…’, राजकुमार भाटी की विवादित टिप्पणी, भड़के ब्रजेश पाठक, कहा- सपा का घृणित चिंतन फिर उजागर
- आइस्क्रीम खाना पड़ा महंगा! मंदसौर में मटका कुल्फी खाने के बाद 10 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की हालत नाजुक

