पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है कि बठिंडा में आम आदमी पार्टी के पदमजीत मेहता को मेयर चुना गया है। जो पी.सी.ए. अमरजीत मेहता के बेटे हैं। इस जीत के बाद खुशी की का माहौल देखने को मिल रहा है। ढोल और बाजे के साथ कार्यकर्ता खुशी मनातें नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पंजाब में यह सबसे नौजवान मेयर बने हैं। काफी मेहनत के बाद उन्हें यह जीत मिली है। इस दौरान पदमजीत मेहता ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जनता और पार्टी का शुक्रिया अदा किया है।

मेयर चुने जानने के बाद पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि बठिंडा नगर निगम में कुल 50 काउंसलर थे। मेयर के चुनाव के लिए 26 का आंकड़ा पार करना था लेकिन पदमजीत को 35 वोटें पड़ीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ व पटियाला में भी आप ने बाजी मारी है।
- छठ-दिवाली पर रेलवे का मेगा प्लान, 20 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया और खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर, सफर होगा एकदम आसान!
- झारखंड: घरेलू विवाद में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या, चाकू से खुद का गला काटकर किया घायल
- करवाचौथ पर अर्नब तूफान का असरः देर रात तक नहीं हुए चांद के दीदार, सुहागिनों ने पति को ही चंद्रमा मानकर की पूजा
- Delhi SIR Deadline: दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की बढ़ी तारीख, इस दिन आएगी अंतिम सूची
- किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को ‘मेंटल क्रिमिनल’ करार दिया, खुद को ‘दिमागी नक्शल’ बताने पर बोले- ऐसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा

