Lifestyle Desk – गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले पारंपरिक ड्रिंक्स बहुत अच्छे होते हैं और इन्हीं में से एक है आम पन्ना. ये एक ऐसा देसी ड्रिंक जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि लू से बचाने में भी बेहद कारगर माना जाता है. अगर आप भी घर पर एकदम परफेक्ट आम पन्ना बनाना चाहते हैं, तो यहां आज हम आपकी कुछ आसान टिप्स बतायेंगे,जो हर बार आम पन्ना के स्वाद को बना देंगे ठंडा और रिफ्रेशिंग.

सही आम का चुनाव है सबसे जरूरी आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है. ध्यान रखें कि आम ज्यादा पका हुआ न हो, बल्कि हल्का खट्टा और सख्त हो. अच्छे क्वालिटी के कच्चे आम से ही पन्ने का असली स्वाद निकलकर आता है.
उबालने का सही तरीका अपनाएं कच्चे आम को सीधे प्रेशर कुकर या पानी में उबाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक उबालने से उसका नैचुरल फ्लेवर कम हो सकता है. कोशिश करें कि आम बस इतना पके कि उसका गूदा आसानी से निकल जाए. इससे स्वाद बरकरार रहता है.
मसालों का संतुलन बनाएं आम पन्ना का असली जादू उसके मसालों में होता है. भुना जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीना और थोड़ी सी काली मिर्च इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा न डालें, वरना आम का नैचुरल फ्लेवर दब सकता है.
शुगर या गुड़ का सही इस्तेमाल करें पन्ना में मिठास के लिए आप चीनी या गुड़ दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो गुड़ बेहतर रहेगा. यह स्वाद में भी गहराई लाता है और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है.
ठंडा करने और स्टोर करने का सही तरीका तैयार पन्ना को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखें, ताकि उसका स्वाद और भी बेहतर हो जाए. आप इसे कंसंट्रेट के रूप में बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पानी मिलाकर तुरंत सर्व कर सकते हैं. परोसते समय ऊपर से पुदीना पत्ती या बर्फ डालना न भूलें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

