आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पोस्ट को साझा करते हुए सांसद अशोक मित्तल पर हुई ईडी की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी सरकार ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन पंजाब के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा की चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की कोशिश है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचता है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की जांचों में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया, बल्कि यह सिर्फ दबाव बनाने की राजनीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मामला होता तो अब तक सामने आ चुका होता, लेकिन आम आदमी पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है और अंततः सच्चाई की जीत होगी।
वहीं, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि भाजपा सुशासन के मुद्दों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है, इसलिए वह केंद्रीय एजेंसियों के सहारे राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक मित्तल को निशाना बनाना भाजपा की घबराहट को दर्शाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।
- गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च, बैरिकेडिंग तोड़कर भागे प्रदर्शनकारी, 1 घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे
- लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा पोर्टल; छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश

