चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने और उनसे व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया. इसे लेकर पार्टी में अब नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी अब इसे विपक्ष की साजिश बता रही है. आज तक किसी मुख्यमंत्री के साथ यह व्यवहार नहीं किया गया है जो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुआ है यह पूरे पंजाब के लिए शर्मिंदगी की बात है.
इस घटना को लेकर पार्टी प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर रोक कर रखा गया और उसके बाद गलत तरीके से जुर्माना भी लगाया गया. आज तक किसी भी मुख्यमंत्री को इस तरह से एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया, जिस तरह पंजाब के सीएम को रोका गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के प्रोडक्ट राजमा और छोले को दुनिया भर में भेजने के लिए प्रयास कर रहे थे, जिसके लिए वे विदेश गए थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी गई और जब इस मामले को अदालत ले गया तो मुख्यमंत्री को जाने की मंजूरी मिली, लेकिन उसका बदला लेने के लिए उनपर ऐसी कार्रवाई की गई. यहपूरी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है. यह व्यवहार वही कर सकता है जो बदले की राजनीति रखता है. आपको बता दें बीते दिन विदेश यात्रा से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को एयरपोर्ट पर तीन घंटा रोक कर रखा गया था. इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें जुर्माना भी लगाया गया है.
aap-attacks-opposition-bhagwant-mann-airport-delay
Tags (Comma Separated)
भगवंत मान, आम आदमी पार्टी, AAP, पंजाब की राजनीति, बलतेज पन्नू, पंजाब सरकार, एयरपोर्ट विवाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान, विपक्ष पर हमला, राजनीतिक बदले की भावना, चंडीगढ़ न्यूज़, पंजाब न्यूज़
- कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर हरियाणा में तैयारियां तेज; सभी 22 जिलों के प्रभारियों की सूची जारी
- नए ब्रॉन्ज ट्रीटमेंट के साथ लॉन्च हुई Mahindra Bolero Bold Edition, जुड़े कई मॉडर्न फीचर्स, जानें पूरी डिटेल
- CG News : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राजस्व कामकाज प्रभावित, लोग परेशान
- विधान परिषद चुनाव: शिक्षकों को राज्यकर्मी और सातवां वेतन देने के दावों पर कांग्रेस का बड़ा हमला
- यूपी चुनाव से पहले बड़ा सियासी दावा: ऐश्वर्य राज सिंह का बड़ा हमला, बोले- रालोद के आगे बिखर जाएगा PDA

