अमृतसर. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग तथा पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जालंधर पुलिस ने हमारे वरिष्ठ नेताओं और परगट सिंह और सुखपाल खैहरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के खिलाफ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को छिपाने के लिए आतिशी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय, पंजाब पुलिस इसे छिपाने और विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है।
राजा वडिंग ने देर रात जारी किए ट्वीट में कहा मैंने यह पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कह रहा हूं, हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि आप नेता द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को छिपाकर पंजाब में आम आदमी पार्टी अपराध में भागीदार बन रही है। सामान्य रूप से पंजाब के लोग और विशेष रूप से सिख आप को कभी माफ नहीं करेंगे।

प्रताप बाजवा ने कहा कि ‘आप’ पंजाब नेतृत्व ने राजनीतिक बदले की भावना से यह कायरतापूर्ण रास्ता चुना है। पंजाब सरकार ने इस मामले में पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

