आम आदमी पार्टी AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लुधियाना उपचुनाव के भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 10 हजार वोटों से जीत अपने नाम किया है। इस जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी को जीत की बधाई दी है। वहीं पार्टी के खुशी का माहौल है। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हए लिखा कि जीत दर्शाती है कि जनता हमारे काम से बेहद खुश है।
आपको बता दें कि लुधियाना उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले हैं। उन्होंने 10,637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू रहे जिन्हें 24,542 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले हैं। जबकि अकाली दल के परउपकार घुम्मण को 8,203 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे।

सीएम मान ने जीत पर दी बधाई
सीएम मान ने लिखा कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बधाई। बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं।
- बेंगलुरु में तैयार हो रहा भारत का बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो जारी किया, 280kmph रफ्तार होगी, देखें आप भी इसकी पहल झलक
- दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से कारोबार को 11 हजार करोड़ की चपत! CTI ने जारी किया आंकड़ा
- कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक लगा रहा भीषण जाम, रातभर सड़क पर फंसे रहे हजारों यात्री; सोमवार सुबह बहाल हुआ परिचालन
- क्या आपकी गाड़ी भी है बीएस-4? दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें फरीदाबाद पुलिस की यह चेतावनी
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा अंदाजः होटल में गाना गाकर किया पीएम मोदी का समर्थन, बोले- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी…’

