चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य विधानसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए महिलाओं के लिए ‘मनवा-ध्यान सत्कार योजना’ के तहत वित्तीय सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोषणा से विरोधी दलों में घबराहट है, क्योंकि वे 2027 में आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी से डरे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी पार्टियों ने अपने वादों से जनता को ठगा है, वहीं ‘आप’ सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र को एक “पवित्र दस्तावेज” माना है।
स्वास्थ्य और शिक्षा में ‘क्रांति’ का दावा
मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में बड़ी तब्दीली आई है प्रदेश में 881 क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जहाँ ओपीडी (OPD) का आंकड़ा 5 करोड़ के पार पहुंच गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराया जा रहा है, जिससे 900 अस्पताल जुड़े हैं, राज्य में 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षकों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड और सिंगापुर भेजा जा रहा है। 2022 से अब तक 13,765 शिक्षकों की भर्ती की गई है।

रोजगार और बुनियादी ढांचा
भगवंत मान ने बताया कि पिछले चार सालों में पारदर्शी तरीके से 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा, राज्य की सड़कों के कायाकल्प के लिए 16,209 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसके तहत 44,920 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है।

धार्मिक यात्रा और प्रशासनिक सुधार
मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को राज्य से बाहर स्थित दो पवित्र तख्तों- तख्त श्री पटना साहिब (बिहार) और तख्त श्री हजूर साहिब (महाराष्ट्र) के दर्शन कराएगी। साथ ही, संपत्ति की रजिस्ट्री में होने वाली दिक्कतों को खत्म करने के लिए आसान रजिस्ट्री प्रणाली लागू की गई है।
- सदन में पंचायत भवनों के पुनर्निर्माण के सवालों से घिरे मंत्री सतपाल महराज, हाउस को दी ये जानकारी
- ‘BJP उस लायक नहीं समझ रही होगी’, पवन सिंह को राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान
- तबाही मोड ऑन! US-इजरायल हमलों के बीच बोला ईरान- अब एक टन से ज्यादा वॉरहेड वाली मिसाइलें दागेगा
- अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे जाम, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन
- अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, विनायक ताम्रकार के घर से 7 बोरी डोडा और खसखस बरामद

