अमृतसर. पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने के आरोप में पंजाब डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के प्रधान को कल देर रात अमृतसर में उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब के सभी संगठनों ने अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में यहां लोग इकट्ठा हुए है इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।
मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा कि अलग-अलग संगठनों के लोग यहां इकट्ठा हो रहे है उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान को रिहा नहीं किया जाता विरोध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से बौखला गई है और कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। यह गलत है उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
