पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब पंजाब में आप पार्टी के सभी मंत्री और विधायकों ने भी नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। गांव और शहरों को नशा मुक्त बनाने के लिए कई प्रयास करने के साथ साथ जागरूक भी किया जा रहा है।
रविवार को ‘आप’ मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। आम आदमी पार्टी के सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने हलकों में हलका इंचार्जों के साथ नशे के खिलाफ सामूहिक यात्रा निकाली। यात्रा में पार्टी के स्थानीय नेता कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।
लोगों को दिला रहे शपथ
अच्छी बात यह है कि इस यात्रा में शामिल सभी लोग जनता को जागरूक करने के लिए अलग अलग उपाय कर रहे हैं।
यात्रा के बीच विधायकों व मंत्रियों की गांवों में सार्वजनिक सभाएं भी हो रही है जिसमें वे गांवों के सरपंचों की मौजूदगी में लोगों को नशा न करने और नशे के खिलाफ खड़े होने की शपथ दिलवा रहे हैं ताकि लोग व्यक्तिगत रूप से इस अभियान से जुड़ सके और नशे को जड़ से खत्म करने में अपना सहयोग दे सकें।

नशा तस्करों का करें विरोध
यात्रा के दौरान विधायक और मंत्री गांवों के लोगों से नशा तस्करों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि कभी भी कही भी तस्करी से जुड़ी जानकारी मिलने पर उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। नशा तस्करी और उसे किसी भी तरह की सहायता, खासकर उसके खिलाफ हुए मुकदमे में जमानत नहीं कराने की अपील कर रहे हैं।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

