चंडीगढ़। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 14 दिसम्बर को सम्पन्न हुए चुनाव दौरान सत्तापक्ष पर मनमानी के आरोप राज्य भर के कांग्रेसी नेताओं की ओर से लगाए गए। बुधवार को इन चुनावों की मतगणना शुरू हुई और इसमें कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला परिषद व ब्लाक समितियों पर कांग्रेसी प्रत्याशी विजयी रहे। वह पूरे प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
पी.पी.सी.सी. अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी विजयी रहे, उन्हें सर्टिफिकेट जारी नहीं किए गए, बल्कि सत्तापक्ष ने जबरन संबंधित अधिकारियों पर री-काऊंटिंग का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

री-काउंटिंग के दौरान सत्तापक्ष अपने महत्वपूर्ण नेताओं के इलाकों में जबरन अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाना चाहते हैं और इसी कारण कई स्थानों पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परिणाम जान-बूझकर घोषित नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष को पहले से पता था कि वह जिला परिषद और ब्लॉक समितियों को बिना धांधली के जीत नहीं पाएंगे।
- Hero Xtreme 160R 4V Launch: दिवाली से पहले हीरो का भारतीयों को तोहफा! एडवांस फीचर्स वाली धांसू बाइक की लॉन्च
- धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी
- सिर्फ इंसान नहीं, हाथी भी मनाते हैं मातम! शहडोल की घटना ने खोली वन्यजीवों की संवेदनाओं की परत, DFO ने कही ये बात
- Hemant Soren News: मां के दश कर्म पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- सुख के दिन आए तो मां-बाबा चले गए
- लखनऊ में ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के पोस्टर, राहुल-अखिलेश समेत कई चेहरे शामिल
