जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसदों की बगावत के बाद अब पार्टी को एक बार फिर से मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए जालंधर में आम आदमी पार्टी की एक बड़ी बैठक आयोजित की जिसमें कई बड़े मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में शामिल होने के लिए जाते हुए और निकलते हुए लोगों ने बाद के तर्क और बयान देते नजर आए.चुनावी रणनीति के साथ बागी सांसदों का भी मुद्दा गरमाता रहा.
जानकारी के अनुसार मीटिंग में 55 से अधिक आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे हैं. आम आदमी पार्टी की ऑब्जर्व मीटिंग में पंजाब के संयोजक मनीष सिसोदिया और बाकी कार्यकर्ता दोपहर के भजन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल से निकले. मनीष सिसोदिया ने कहा यह पार्टी मन में बनाने के लिए ऑब्जर्वर की मीटिंग थी. मैदानी स्तर पर काम किया जाएगा.
अमन अरोड़ा ने कही बड़ी बात
बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा ने कहा कि राघव चड्ढा और संदीप पाठक पार्टी के लिए 24 घंटे पुरानी बात हो चुकी है. पार्टी एकजुट है और जालंधर में आयोजित की गई मीटिंग पार्टी ऑब्जर्वर के संबंध में को लेकर है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस संबंध में चिंतित नहीं के कोई राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ जाने वाले हैं. अमन अरोडा में इस मीटिंग को रूटीन बताया और उन्होंने कहा ये एक बड़ी मीटिंग है इसलिए मीडिया में चर्चा का केंद्र है.

वहीं आम आदमी पार्टी की बैठक में पहुंचे मंत्री बरिंदर गोयल ने इसे रूटीन मीटिंग बताते हुए कहा कि पार्टी में ब्लॉक स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी एकजुट हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए लगातार चर्चा की जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि नुकसान उन्हें ही होता है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

