सुरेश परतागिरी, बीजापुर: छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने हवस का शिकार बनाया था बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद सखी सेंटर पहुंची पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती बया की। इसके बाद उसने सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

