लुधियाना। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बुधवार को सीएम भगवत मान के साथ लुधियाना पहुंचे। आप के इन दिग्गज नेताओं के वहां पहुंचने से कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। वह अगले दो दिनों तक पंजाब में रहकर पार्टी की शीर्ष लीडरशिप के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। हलवारा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
केजरीवाल इस दौरान आत्मविश्वास से भरे नजर आए उन्हें दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। सामान्य तौर पर किसी भी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई देती है, लेकिन पंजाब में स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार के प्रति लोगों में सकारात्मक माहौल है और जनता सरकार के कामों को लेकर चर्चा कर रही है।

गिनाई सरकार की उपलब्धि केजरीवाल ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। इसके अलावा दस-दस लाख रुपये की बीमा योजना लागू की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। आपको बता दें कि अप्रैल में एक साथ सात सांसदों ने आप का साथ छोड़ भाजपा में विलय किया था। इन सभी बातों को भी लेकर एक फिर से चर्चा हो सकती है।
- Rajinikanth Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘जेलर 2’
- छोटी दिवाली पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे भाजपा दिग्गज, दीयों से जगमगाया परिसर
- मां लक्ष्मी के साथ उल्लू की पूजा क्यों करते हैं बंगाल के लोग ? इस पक्षी का खास महत्व…
- सीमा पार से ऑपरेट हो रहा था मोतिहारी का साइबर सिंडिकेट, 20 ATM कार्ड के साथ दो गिरफ्तार
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज
