जालंधर। जालंधर सेंट्रल से AAP के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह ED के जालंधर कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें समन जारी कर 2 जून को पेश होने बोला था।
ED दफ्तर पहुंचे हैं। इस दौरान उनसे कई मामले में पूछताछ होगी। दफ्तर जाने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारी उनके मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान को बॉक्स में जमा करवाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद विधायक जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।
जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए मामले पर आधारित है। विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।
यह लगे है आरोप विजिलेंस जांच में आरोप लगाया गया था कि विधायक रमन अरोड़ा ने तत्कालीन असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर कुछ भवन मालिकों को गैर-कानूनी नोटिस जारी किए। आरोप है कि इन नोटिसों के जरिए सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई का डर दिखाकर मामलों को निपटाने के बदले रिश्वत की मांग की जाती थी।

गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी अगस्त 2025 में रमन अरोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में सितंबर 2025 में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी। अब ईडी की जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
- Today’s Top News: महादेव बुक पर DGGI का बड़ा शिकंजा, IGKV में तीसरा पेपर लीक होते ही रद्द, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 18 नेताओं को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, कोलकाता में खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख
- ‘ठाकुर जी, मेरी रक्षा करना…’ बांके बिहारी को डाक से पहुंचीं 20 हजार राखियां, एक मासूम की पाती ने जीता दिल
- Haryana Top News : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के बीच कांग्रेस के 8 विधायक निलंबित, धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग, किसानों ने सरकार से की अपील समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर
- रक्षाबंधन की खुशियों के बीच होटल बिलासा में सिलेंडर ने पकड़ी आग, फायर सेफ्टी से टला बड़ा हादसा

