पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आप विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार लुधियाना जिले में साउथ हलके से आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना की गाड़ी खनौरी बार्डर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में आप विधायक, बेटा, पति, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर मौजूद थे। दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह से छतीग्रस्त हो गई है। विधायक और परिवार के लोगो को चोट आई है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को हरियाणा के कैथल में स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में चेहरे पर चोटे आई है और टांके भी लगे है। यह हादसा देर रात हुआ
किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं
इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि राजिंद्रपाल कौर छिन्ना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। जिसके बाद वह वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी थी। रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
- मंत्री संजय कुमार सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा 50 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाए कई गंभीर आरोप
- 31 अगस्त महाकाल भस्म आरती: त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र के अलौकिक श्रृंगार से सजा दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 31 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, BJP का सहयोग कार्यक्रम, राजद और कांग्रेस की PC
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन


