आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक हलचल ने बड़ा हंगामा मचा दिया है. राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसे लेकर अब आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज भरा पोस्ट शेयर किया है.
भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की है. उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली जाए. अपने आप में इनकी कोई अहमयित नहीं है.
भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया. ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं.

बलबीर सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया
बलबीर सिंह ने भी आप सांसदों के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, जिनको हमने चुन के भेजा था, ‘पंजाब के MLAs ने भेजा था, उनको इन लोगों ने धोखा दिया है, विश्वास घात किया है हमारे साथ.अगर उनमे थोड़ी सी भी तमीज होती तो वो रिजाइन करके जाते. ये बीजेपी का ऑपरेशन लोटस है, यही काम करती है बीजेपी.’
आज पूरी हो सकती है 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया
दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से खबर है कि rajysabha में ‘आप’ के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है. विलय से जुड़ी सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. इन सात सांसदों के गुट को बीजेपी संसदीय दल में शामिल करने की मंजूरी आज राज्यसभा के सभापति दे सकते हैं.
अगर सभापति आज इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो आम आदमी पार्टी के लिए ये संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा. इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में ‘आप’ की ताकत काफी कम हो जाएगी, जबकि बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा.
तीन नेता बीजेपी में शामिल, 4 पर सस्पेंस
बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी. वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है.
- MP Morning News: सतना और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, MP की तीन राज्यसभा सीटों के लिए सरगर्मी हुई तेज, ट्विशा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह को आज भोपाल जिला कोर्ट में किया जाएगा पेश
- CG Weather Update : भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं, बस्तर में इस दिन से बारिश के संकेत
- बिहार में मौसम का दोहरा रूप: कहीं लू की चेतावनी, तो कहीं बारिश के आसार, हीटवेव के बीच इन जिलों में होगी हल्की बारिश
- UP Weather Today : गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इन जनपदों में सताएगा सूरज, गर्म हवाएं करेंगी परेशान
- विनेश फोगाट के समर्थन में आईं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, Delhi High Court के फैसले का किया स्वागत

