सुल्तानपुर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया है. BJP की B टीम वाले बयान पर संजय सिंह ने कांग्रेस विधायकों पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कांग्रेसियों के BJP में शामिल होने का जिक्र किया. अलग-अलग राज्यों का जिक्र करके संजय ने खड़गे पर निशाना साधा.
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक भाजपा में चले जाते हैं. BJP की सरकार बनवाते हैं और आप हमसे सवाल कर रहे हैं. बता दें कि खड़गे ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बयान दिया था. जिस पर संजय सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की.
इसे भी पढ़ें : बिहार से यूपी तक सियासी घमासान! अजय राय ने सम्राट चौधरी को बताया ‘महामूर्ख’, गंगा की दुर्दशा पर भी घेरा
खड़गे ने कहा था कि आम आदमी पार्टी वहां चुनाव लड़ने पहुंच जाती है जहां कांग्रेस मजबूत होती है या बीजेपी के खिलाफ लड़ रही होती है, जिससे विरोधी वोटों का बंटवारा (Vote splitting) होता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आप का कोई स्वतंत्र राजनीतिक वजूद नहीं है और यह परोक्ष रूप से पीएम मोदी और आरएसएस को बढ़ावा देती है.

