चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी शीर्ष संगठनात्मक समितियों में बड़ा फेरबदल किया है. इस बदलाव के साथ ही पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को खास जगह देते हुए 10 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) में शामिल किया है. यह कमेटी पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था मानी जाती है.
पंजाब मामलों के पार्टी सह-प्रभारी और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भी PAC में शामिल किया गया है. पंजाब सरकार के लिए यह एक खास बात है कि पार्टी अहम निर्णय में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी दखल होगी.
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले मुख्यमंत्री होने के नाते PAC में विशेष आमंत्रित सदस्य थे, लेकिन अब उन्हें कमेटी का स्थायी सदस्य बनाया गया है. इसके साथ ही हरपाल चीमा की एंट्री से पंजाब सरकार के एक और वरिष्ठ नेता को पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले मंच पर जगह मिली है.
फेरबदल में AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, जगरांओं की विधायक सरवजीत कौर मानुके और तलवंडी साबो की विधायक बलजिंदर कौर को 23 सदस्यीय नेशनल एग्जीक्यूटिव से हटा दिया गया है. इनकी जगह पंजाब में प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़े दो लोगों मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन और विभव कुमार को नेशनल एग्जीक्यूटिव में शामिल किया गया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस कमेटी में शामिल करने से पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
इन मामलों में बढ़ेगी मान की दखल
आपको बता दें कि पार्टी की शीर्ष समितियों में हुए इन बदलावों से पंजाब नेतृत्व की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और प्रचार की योजना बनाने में सीधी भूमिका बढ़ने के संकेत हैं. भगवंत मान को PAC का स्थायी सदस्य बनाए जाने से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार के बीच समन्वय भी मजबूत होने की उम्मीद है. वह प्रमुखता से हर विषयों पर अपना मत रख पाएंगे.
- उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ‘वानरराज’, लोगों ने आस्था से जोड़ा; बोले- ‘हनुमान जी को बचाने खुद पहुंच रहे वानर’
- हरियाणा: 5 लाख की रिश्वत मामले में ETO और CA रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
- पुरानी कुर्सियों का हिसाब नहीं, फिर नई खरीदी की तैयारी, खैरागढ़ नपा की कार्यशैली पर उठे सवाल…
- रेलवे ने रद्द कीं 20 ट्रेनें, 3 एक्सप्रेस का बदला रूट, 19-20 सितंबर को रेल यात्रा पर पड़ेगा असर
- पुलिस ने डकैती करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को दबोचा, 15.50 लाख कैश और चरस बरामद



