AAP press conference on Tarn Taran by-election victory : तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कीं। उन्हें कुल 42,649 वोट मिले। जीत को 2027 विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ बताते हुए पंजाब AAP प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह लैंडस्लाइड जीत हैं। जनता ने CM भगवंत मान के 3.5 साल के विकास कार्यो पर मुहर लगाई।”
विरोधियों पर तीखा हमला
अरोड़ा ने कहा, “कांग्रेस और बीजेपी का झूठा प्रचार फेल हो गया, दोनों की जमानत जब्त। राजा वड़िंग ने दलित समुदाय के लिए जो आपत्तिजनक शब्दावली इस्तेमाल की, उसे जनता ने सिरे से खारिज कर दिया।” बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले, “पंजाब और पंजाबियत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को जनता ने नकार दिया।”

2027 का बड़ा दावा
अरोड़ा ने कहा, “जलंधर वेस्ट (दलित बहुल), लुधियाना वेस्ट (शहरी) और अब तरन तारन (पंथक) – अलग-अलग वर्गों की सीटों पर AAP की जीत साबित करती है कि हम हर वर्ग की पसंद हैं। सेमीफाइनल हमने जीत लिया, 2027 का फाइनल भी हमारा होगा।”
- स्मार्ट क्लास में जातिसूचक भोजपुरी गानों पर थिरके छात्र, 14 बच्चे निष्कासित और शिक्षकों पर कसा शिकंजा!
- डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : मंत्री रणबीर गंगवा
- 2 करोड़ का डीजल गटक गया 308 पहियों वाला ये मेगा ट्रक! एक दिन में तय करता है पैदल से भी कम दूरी
- ‘SIR पर सर्वसम्मति से हुआ फैसला’, चुनाव आयोग ने असहमति की खबरों को किया खारिज
- Jharkhand Top News: JTET की तारीख तय, SIR पर कांग्रेस का आंदोलन,आजसू में इस्तीफे से लेकर रांची एयरपोर्ट तक , एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की 8 बड़ी खबरें


