जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित वायरल वीडियो को लेकर अब आम आदमी पार्टी के।नाराजगी दिखने लगी है। इस विषय को लेकर मामला गर्माया हुआ है। सीएम मान के पक्ष में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जालंधर के शीतला मंदिर के पास भाजपा और अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी ज्यादा संख्या में पार्टी नेता और वर्कर मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
भाजपा-अकाली मिलकर प्रोपगेंड चला रहे हैं
आप नेता चंदन ग्रेवाल ने कहाकि आज भाजपा और अकाली दल मिलकर गलत AI के जरिए तस्वीरें पेश करके गलत प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है। ऐसे में इसी के विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। आप का कहना है कि है कि विपक्ष के पास सीएम मान के प्रति कोई मुद्दा नहीं रहा। ऐसे में उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है , जो गलत है।
सभी वादों को पूरा किया
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सीएम मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। पंजाब में बढ़ते नशे पर मान सरकार ने लगाम लगाई है। वहीं एजुकेशन के मामले में भी मान सरकार ने बेहतर काम करते हुए पंजाब को नंबर वन बनाया है। पंजाब की जनता से एक ही सरकार का वादा बाकी रह गया था, वो है महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आने का। उसे भी अगले महीने से शुरू किया जा रहा है।

सीएम मान ने कही साफ बात बीते दिनों ही सीएम भगवंत मान ने बताया था कि वह वीडियो फेक है और उसकी पंजाब के बाहर से 2 लैब से जांच भी करवाई गई है। इस वीडियों में शख्स उनके कद से एक इंच लंबा दिखाई दे रहा है। ऐसे में उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। अब देखना ये कि इस विषय में क्या बदलाव देखा जाएगा।
- MP में कोचिंग सेंटर्स के लिए बदले नियम, 90 दिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी; शिक्षकों की योग्यता भी करनी होगी सार्वजनिक
- स्कूल में प्रिंसिपल की प्रताड़ना से छात्रों का फूटा गुस्साः टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत
- मौत का ट्रैकः वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग
- Census 2027: 16 नवंबर से घर बैठे करें जनगणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- आज पटना पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर होंगे शामिल

