परवेज खान, यमुनानगर. आज आम आदमी पार्टी द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल, सेक्टर-17 हुडा के मुख्य गेट के सामने स्कूल के बाहर टूटी और गड्ढों से भरी सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि रोज़ाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, अभिभावक और आम नागरिक इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात और ट्रैफिक के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिराग सिंघल ने कहा कि स्कूल के पास ही यमुना कमल के नाम से भाजपा का जिला कार्यालय है, जिसकी बाहर सड़क बिल्कुल ठीक है, लेकिन बच्चों के लिए बनी सड़क की हालत खराब है।
जिला अध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती आई है और बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से तुरंत सड़क निर्माण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।

इस अवसर पर राहुल भान (जिला अध्यक्ष), चिराग सिंघल, सुरजीत सिंह, कुलविंदर राणा, दलीप दड़वा, विजय धीमान, अश्वनी, राज चड्ढा, इंदरजीत लक्की, नरेंद्र आहूजा, कपिल सागवान, नरेश मित्तल, गौरव गोयल, शैंकी सहित अनेक साथी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
- Haryana Top News : हरियाणा में 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी, CID इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार,किसानों के लिए आज बड़ा अपडेट, 21 सितंबर से खुलेगा फसल पंजीकरण पोर्टल समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- किन्नर समाज में गद्दी की जंग: नई उत्तराधिकारी और जम्मू-कश्मीर से आई शीतल नायक आमने-सामने, पुलिस तक पहुंचा मामला
- केपटाउन से सिडनी पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार, राजनयिक अधिकारियों एवं अप्रवासी बिहारियों ने किया स्वागत
- पुलिस वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र-दंत जांच शिविर: कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ल ने किया उद्घाटन, कहा- सेहत सबसे बड़ी पूंजी, इसे सुरक्षित रखना सबसे जरूरी
- उत्तराखंड में ‘कॉकरोच पार्टी’ की एंट्री से हड़कंप! बंद स्कूलों की मांगी रिपोर्ट, धामी सरकार की बड़ी टेंशन



