लुधियाना. केंद्रीय जांच एजेंसियों CBI और ED की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इसे लेकर लुधियाना में BJP कार्यालय के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने रोष धरना दिया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद थे और जानकार नारे बाजी की. इस दौरान दोनों पक्षों के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने भी आ गए.
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
आपको बता दें कि स्थिति को देखते हुए पुलिस ने BJP कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे और केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं, भाजपा की ओर से भी कार्यकर्ता और नेता मौके पर मौजूद रहे. दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद माहौल गरमा गया और काफी देर तक नारेबाजी होती रही.
पुलिस ने की बैरिकेडिंग, भारी फोर्स तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर दी. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का टकराव न हो और प्रदर्शन चलते रहा.
आपको बता दे कि AAP के जिला प्रधान जतिंदर खंगूड़ा ने केंद्र सरकार पर CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बेहद रोष देखने को मिला.
- नाबालिग हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सत्र न्यायालय ने CJM का रिमांड आदेश किया निरस्त, दोनों आरोपियों को पेश होने का निर्देश
- धनबाद में पुरोहित की खौफनाक हत्या से सनसनी: घर में मिला खून से लथपथ शव, गला घोंटने के बाद चाकू से वार की आशंका
- अटल जी की दृढ़ता… ऋषियों का ज्ञान! लेखक गांव से CM धामी का बड़ा संदेश, बिखरे साहित्य को सहेजकर उत्तराखंड को बनाएंगे ग्लोबल लिटरेरी सेंटर!
- विवादित टिप्पणी करने वाले भोजपुरी फिल्म अभिनेता गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
- गोरखपुर में 30 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद! PET परीक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला

