जालंधर। पंजाब की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी आज बुधवार को जालंधर में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक की कमान पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया संभालेंगे।
बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद और लगभग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर हिस्सा लेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बैठक में वर्चुअली शामिल होने और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की पूरी उम्मीद है। हाल ही में सात राज्यसभा सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को पार्टी की एकजुटता और रणनीतिक पुनर्गठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक का एजेंडा और रणनीति
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लामबंद करने और चुनावी मोड में लाने की रणनीति तैयार की जाएगी। पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी
कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
पार्टी वर्कर्स को सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए जा सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं के लिए 1000 और 1500 रुपये की वित्तीय सहायता योजना। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करना शामिल हैं। राज्य भर में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
- Bihar Today Weather: बिहार के इन 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
- Haryana Morning News: मानसून अपडेट से लेकर हाईकोर्ट के सख्त रुख और GI टैग तक, एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
- सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की: जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता हॉस्पिटल जाकर जूस पिलाया, CJP का प्रदर्शन जारी
- 24 July 2026 Panchang : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- हरियाणा में आज छिटपुट बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

