मोगा। मोगा निगम में फिर आप का कब्जा हो गया है। भाजपा पार्षदों समेत 31 पार्षदों के समर्थन से प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्ना को मेयर चुना गया। वहीं, कांग्रेस और शिअद ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। आप के पहले मेयर बलजीत सिंह चानी ने 53 दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि इस्तीफे के 2 घंटे बाद ही पार्टी ने चानी को गलत गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया था।
अब पिन्ना को कार्यकारी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई, पर विपक्ष लगातार नियमित मेयर चुनाव की मांग करता रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्षद साहिल अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मेयर चुनाव की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 19 जनवरी को मेयर चुनाव कराया गया।

कांग्रेस-शिअद के संयुक्त प्रत्याशी जगजीत सिंह जीता और शिअद पार्षद मंजीत सिंह धामू ने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम आप की तरह काम करता है। चुनाव में भाग लेने आए शिअद पार्षद मतवाल सिंह को पुलिस जबरन उठाकर ले गई, जबकि पूर्व मेयर चानी समेत 20 पार्षद उनके समर्थन में थे.
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
