बटाला। पंजाब के बटाला में कादियां राजपूतां गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग काफी डरे हुए नजर आए। अचानक हुए इस हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सरपंच गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने अचानक गोलिया चलानी शुरू कर दी जिसके बाद आप सरपंच को संभालने का मौका नहीं मिला और वह घायल हो गए। इस घटना से आप सरपंच और उनके घरवालों में डर का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगो से पूछताछ के अलावा अन्य सुराग जानने की कोशिश की जा रही है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

