अमृतसर। वेरका बाईपास स्थित एक निजी रिसोर्ट में जिला तरनतारन के गांव कान्तोहा के आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच जरमान सिंह की एक शादी समारोह के दौरान गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना रविवार की दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे के बीच हुई। वे यहां अपने दोस्त गांव अमरकोट के सरपंच सैरी की बहन की शादी समारोह में लड़की पक्ष की और से पहुंचे थे। समारोह में बारात दौनानगर से आई थी।
आरोपियों ने सरपंच के सिर पर सीधे 2 गोलियां दागों जिसके बाद घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। गंभीर हालात में सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि दोनों आरोपी शादी समारोह में कोट पेंट डालकर तैयार होकर शामिल हुए थे? बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सरपंच की रेकी की और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सरपंच जरमल सिंह पहले अकाली दल से 2 बार सरपंच के चुनाव लड़े थे और दोनों कार जीते थे। लेकिन इस बार यह आम आदमी पार्टी की और से चुनाव लड़कर सरपंच बने थे।
जानकारी के अनुसार उक्त वारदात तब हुई जब दूल्हा और दुल्हन लावां-फेरे की रस्म निभाने के लिए गुरुद्वारा साहिच गए थे। इस दौरान लोग जब खाना खाने लगे तो उसी दौरान सरपंच जामल सिंह भी खाने 1 वाले टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान 2 युवक बिना मुंह उके आए और सरपंच के सिर में 2 गोलियां मारी। गोलियां चलने की आवाज से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान हत्यारे फरार हो गए।

इस संदर्भ में पुलिस के ऑला अधिकारी जगजीत सिंह पवनिया ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सिक्योरिटी व अन्य मामलों की जानकारी संबंधी जिला तरनतारन की पुलिस टीम से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज में आरोपी सामने आए हैं और पुलिस ने उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सरपंच पर पहले भी 3 बार हो चुके थे जानलेवा हमले उक्त समारोह के दौरान खेमकरण से ‘आप’ विधायक सरवन सिंह धुन्न भी उस वक्त मौजूद थे, परंतु उनके साथ पूरी सिक्योरिटी भी थी। मृतक सरपंच जरमल सिंह पर पहले भी 3 बार जानलेवा हमले हो चुके थे और विगत कुछ दिन पहले ही उनको जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस संदर्भ में सरपंच जामाल सिंह ने किएक तरनतारन के अधीन आते थाना वल्टोज में शिकायत भी दी थी।
विधायक धुन्न बोले वारदात के समय सरपंच की सिक्योरिटी कहां थी ?
सूत्र बताते हैं कि सरपंच करमाल रिह की सिक्योरिटी भी गिली हुई थी, जब उन्हें गोलियां मारी गई तो उस वक्त उनकी सिक्योरिटी कहां थी? फिरतहगत सिक्योरिटी के मामले में बोलने से सभी पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
