मोगा। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया हैं। पार्टी ने उन पर नशा तस्करों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए ये कार्ऱवाई की हैं।
पार्टी द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि मेयर बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ संबंध होने के सबूत मिले हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद पार्टी ने उनसे मेयर के पद से भी इस्तीफा ले लिया हैं। बलजीत सिंह चन्नी पर पैसे लेकर एक महिला को गलत कार्रवाइयों में शामिल होने के बाद बचाने के भी आरोप लगे थें।
बता दें कि बलजीत सिंह चन्नी मोगा नगर निगम के मेयर थे और वार्ड नंबर 8 से काउंसलर चुने गए थे। उन्होंने 2021 की नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीता था।
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

