चंडीगढ़: पंजाब में लगातार राजनीतिक घमासान देखने को मिल रहा है, इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल , मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट हो गई हैं. इतना ही नहीं यह सभी पार्टियां मिल कर कई षड्यंत्र भी कर रही है. आप नेदावा किया कि विपक्षी दलों के पास राज्य सरकार के कामकाज का कोई जवाब नहीं है.
आपको बता दें कि ‘आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ‘टीम ए, टीम बी और टीम सी’ बन गए हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य मान सरकार पर हमला करना है. पन्नू ने कांग्रेस को ‘दिशाहीन’ करार देते हुए दावा किया कि पार्टी आंतरिक गुटबाजी में उलझी हुई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस और बीजेपी आपसी तालमेल से काम कर रही हैं.
पन्नू ने कहा कि पंजाब में बीजेपी कांग्रेस का विस्तार बन गई है. क्योंकि उसके मौजूदा कई नेता पहले कांग्रेस में रह चुके हैं, जबकि बीजेपी के मूल नेतृत्व को किनारे कर दिया गया है.’आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की हाल में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि रंधावा की सफाई के बावजूद उस बैठक के राजनीतिक निहितार्थ स्पष्ट हैं.
पन्नू ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि दशकों में पहली बार नहर का पानी अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचा है और 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण राज्य के करीब 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है.
- मैं विजय को गले लगाना चाहती हूँ: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी महिला की अजीब मांग, देखिए वीडियो…
- कर्नाटक में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन: बीदर से 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, UAPA के तहत केस
- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: साबरमती नदी पर बना 480 मीटर लंबा पुल, काम हुआ पूरा
- Rupi Soren Health Update: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, हालत स्थिर
- दरवाजा-खिड़की बंद, फिर… छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- गलत तरीके से छूते हैं, जांच शुरू

