यमुनानगर। आज आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक गांव मंडेबर में संयोजक परविंदर सैनी द्वारा आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य आदर्श पाल सिंह ने शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल भान ने की।
बैठक के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित E20 टाउन हॉल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा उसमें उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना।
बैठक को संबोधित करते हुए आदर्श पाल सिंह ने कहा कि आज E20 पेट्रोल के कारण वाहन चालकों, पेट्रोल पंप संचालकों तथा आम जनता में अनेक प्रकार की चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल कार्यक्रम में देशभर से आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे स्पष्ट होता है कि E20 ईंधन कई वाहनों और उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मांग की है कि देश में उपभोक्ताओं को अपनी पसंद का ईंधन चुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल के साथ-साथ सामान्य पेट्रोल की भी अलग से उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोग अपने वाहनों की सुरक्षा और आवश्यकता के अनुसार ईंधन का चयन कर सकें।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सरदार कर्मवीर सिंह बुटर, जिला सचिव सुरजीत सिंह, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जियालाल, ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन कंबोज, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश कश्यप, गौरव पाल, गौरव बेदी, सरदार बलवंत सिंह, रूपेश पलाका, कपिल पंडित, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदराज मथाना तथा गांव मंडेबर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

