लुधियाना. आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की है। अब पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में आज पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। चार महीने पहले पार्टी में शामिल हुईं पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान को राजासांसी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पवन कुमार टीनू को आदमपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2027 चुनाव की तैयारी
ये सभी नियुक्तियां 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई हैं। इससे पहले, पार्टी प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। लोगों से फीडबैक लेने के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।

पहले भी हुआ संगठन विस्तार
AAP ने पहले भी पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया था। पार्टी ने सूबे के उप-प्रधान, जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और जिला प्रधानों की नियुक्ति की थी। इस दौरान 5 सूबाई उप-प्रधान, 9 जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी, 13 लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा स्पीकर और 27 जिलों में जिला प्रमुखों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप

