पंजाब में नशा तस्करी को रोकने के लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं। जिलों में अलग-अलग टीम नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार ऑपरेशन कर रही है। ड्रोन के अलावा कई गुप्तचर भी ऐसे हैं जो नशा तस्करी में जुड़े हुए लोगों को पकड़ने में रात दिन लगे हुए हैं।
इन सब के बीच में पंजाब में नशा तस्करी रोकने के लिए बनाई गई निगरानी कमेटी के सदस्य अमन अरोड़ा ने प्रदेश के सभी काउंसलरों, सरपंचों और पंचों को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस से कोई तस्करों को छोड़ने की सिफारिश न करे नहीं तो सरकार भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि इस मिशन में हर किसी को साथ देना चाहिए इसके लिए ग्रामीण स्थान के साथ-साथ शायरी इलाकों के लोगों को भी गंभीरता से पुलिस की मदद करनी चाहिए जिससे जल्दी से जल्दी पंजाब को नशा से मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राजनीति और व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर उठकर नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं और किसी तरह की मदद न करें।

90 प्रतिशत नशा सामग्री
आपको बता दें कि साल भर में ऐसे कई के सामने आए हैं जिसमें पंजाब के सीमावर्ती इलाके और पाकिस्तान से जुड़े हुए बॉर्डर में ड्रोन नशा तस्करी का सामान लाते हुए नजर आया है इस मामले में अरोड़ा का कहना है कि 90% नजर तस्कर पाकिस्तान से ही सामग्रियों को लाना और बेचने का काम करते थे।
पंजाब सरकार जल्द ही लाएगी अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक
अरोड़ा ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार जल्द ही अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक हासिल करेगी, जिससे सीमा पार से नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि इस उन्नत उपाय को अपनाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा। नशा ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना बीएसएफ और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। नई तकनीक 10 किलोमीटर तक के ड्रोन की पहचान करेगी। ट्रैक करेगी और उन्हें निष्क्रिय कर देगी।
- Flipkart Big Bang Diwali Sale शुरू : स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप पर बंपर छूट, खरीदारी से पहले जानें जरूरी बातें
- 4800 मेगावाट क्षमता के साथ देश का अग्रणी बिजली उत्पादक प्लांट बनने की ओर NTPC लारा, महाप्रबंधक ने कहा- ग्रीन एनर्जी और स्थानीय रोजगार पर विशेष फोकस
- तरनतारन में किसानों ने झबाल और खालड़ा पुलिस थानों का किया घेराव, मृतक का शव सौंपने की मांग
- दिवाली ऑफर या ईयर-एंड डिस्काउंट : नई कार खरीदने का सही समय कौन सा है?
- पेड़ कटाई की सूचना पर पहुंचे बीट गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट, वर्दी फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

