पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में से तीन पर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आज (26 नवंबर) पार्टी की ओर से “धन्यवाद यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू होकर अमृतसर तक जाएगी। रास्ते में यह कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।
उपचुनावों में इस जीत के बाद पार्टी के कुल विधायकों की संख्या 95 हो गई है। आगामी नगर निगम चुनावों से पहले यह यात्रा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का भी एक प्रयास है। यह पार्टी की पहली इस तरह की यात्रा होगी।
यह रहेगा रूट

इस यात्रा का पटियाला के काली माता मंदिर से आरंभ होगी। इसके बाद यह सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, लुधियाना, लाडोवाल टोल प्लाजा, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और करतारपुर साहिब होते हुए श्री दरबार साहिब (अमृतसर) पहुंचेगी। दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद यात्रा दुर्गियाना मंदिर और वाल्मीकि मंदिर जाकर समाप्त होगी।
- रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्रों समेत कई घायल, जानें पूरा मामला
- पॉवर गॉशिप: पूर्व मंत्री ने दी मंत्री के मामले को हवा… बने रहने के लिए कलेक्टर ने लगाई पूर्व विधायक के यहां हाजिरी… पूर्व मंत्री की नजर काटकर चलते बने कार्यकर्ता …फिर दिखावे के लिए मिलने लगे
- Mahashivratri 2026 : शिव-पार्वती विवाह के लिए काशी पहुंचा माता वैष्णो देवी का उपहार, बाबा विश्वनाथ और मइया पार्वती को भेजी विशेष भेंट और चुनरी
- IND vs USA: गंभीर-सूर्या को मिला ‘नया हथियार’…. 557 दिन बाद टीम में लौटते ही मचाया तहलका, बचाई ली टीम इंडिया की इज्जत
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ‘भारत टैक्सी’ सहकारी मॉडल से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना दिल्ली, दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता, दिल्ली में बाइक सवार की मौत के मामले में सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार, बालिगों को शादी के लिए परिवार या समाज की मंजूरी जरूरी नहीं, दिल्ली पुलिस ने IPS अफसर के खिलाफ दर्ज की FIR


