पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में से तीन पर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आज (26 नवंबर) पार्टी की ओर से “धन्यवाद यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू होकर अमृतसर तक जाएगी। रास्ते में यह कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।
उपचुनावों में इस जीत के बाद पार्टी के कुल विधायकों की संख्या 95 हो गई है। आगामी नगर निगम चुनावों से पहले यह यात्रा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का भी एक प्रयास है। यह पार्टी की पहली इस तरह की यात्रा होगी।
यह रहेगा रूट

इस यात्रा का पटियाला के काली माता मंदिर से आरंभ होगी। इसके बाद यह सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, लुधियाना, लाडोवाल टोल प्लाजा, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और करतारपुर साहिब होते हुए श्री दरबार साहिब (अमृतसर) पहुंचेगी। दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद यात्रा दुर्गियाना मंदिर और वाल्मीकि मंदिर जाकर समाप्त होगी।
- बदहाल स्कूल की पोल खोली तो सलाखों के पीछे भेजा; जमानत मिलते ही कानून के छात्रों ने खोला मोर्चा
- ‘महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, बिहार की निर्माता हैं’, रक्षाबंधन पर संजय सरावगी ने गिनाए सरकार के बड़े फैसले
- भाषा नियम की डेडलाइन बढ़ी: मराठी सीखने के लिए ऑटो-टैक्सी चालकों को मिली मोहलत, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
- ग्लोबल क्राइसिस: 4 गुना बढ़ा कंटेनर भाड़ा, 90 दिनों में पहुंच रहीं मशीनें
- अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर हादसे का रूप देने सड़क किनारे फेंका शव


