Abbas Araghchi On Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीजफायर का ऐलान किया है। 40 दिन से जारी जंग के बाद अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ईरान भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) खोलने के लिए राजी हो गया है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की भी प्रतिक्रिय़ा सामने आई है। अब्बास अराघची ने अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का क्रेडिट पाकिस्तान को देते हुए पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और पाक सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर (Asim Munir) को धन्यवाद दिया है।

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान अमेरिका के बीच सीजफायर करवाने के लिए स्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद। इन दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति लाने के लिए लगातार कोशिश की और उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

अराघची ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से भाईचारे का संदेश दिया गया था। उसके जवाब में और अमेरिका की ओर से बातचीत के लिए प्रस्ताव रखा गया था। उसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अमेरिका ने अपनी तरफ से 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव दिया था। जबकि ईरान ने 10 बिंदुओं का ढांचा पेश किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के प्रस्ताव को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की बात कही है।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का मैसेज
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह साफ किया गया है कि अगर ईरान पर हमले पूरी तरह रोक दिए जाते हैं तो ईरान की सशस्त्र सेनाएं भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बंद कर देंगी। इसका मतलब है कि शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी दोनों पक्षों पर बराबर होगी। इसके साथ ही एक और अहम बात कही गई है> अगले दो हफ्तों के दौरान, ईरान की सेना के साथ तालमेल रखते हुए और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से जहाजों का आना-जाना सुरक्षित रखा जाएगा। यह इलाका दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में तेल का ट्रांसपोर्ट होता है।

सीजफायर के ईरान में जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर की खबर सामने आते ही ईरान की राजधानी तेहरान में जश्न का माहौल बन गया है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी जाहिर की। लोगों ने ईरान के झंडे लहराए और जश्न मनाया। कई लोग हाथों में पोस्टर और तस्वीरें लिए हुए थे। जश्न के दौरान लोगों ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें भी उठाईं। खामेनेई की मौत जंग के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में हुई थी।

रान जंग से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान के साथ दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर के लिए सहमत हो गए हैं। इससे स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के फिर से खुलने के बदले, अमेरिका और इज़रायल के हमलों को कुछ समय के लिए रोकने का रास्ता साफ़ हो गया है।
  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि तेहरान ने भी इस युद्धविराम को मान लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दो हफ़्तों के दौरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से सुरक्षित गुज़रना, ईरानी सेना के तालमेल से ही मुमकिन हो पाएगा।
  • सीज़फ़ायर समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच हुआ यह समझौता लेबनान और दूसरी जगहों पर भी लागू होगा और यह तुरंत असरदार होगा। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू होगी।
  • दर्जनों डेमोक्रेटिक सांसदों ने ईरान के प्रति ट्रंप की धमकी भरी भाषा की कड़ी निंदा की है। सीज़फ़ायर समझौते के ऐलान के बावजूद, उन्होंने ट्रंप को उनके पद से हटाने की मांग की है।
  • सीज़फ़ायर के ऐलान के बाद, अमेरिका में तेल की कीमतें 17 फीसदी से भी ज़्यादा गिर गईं, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया के बड़े शेयर बाज़ार मज़बूती के साथ खुले।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m