गुलशन कुमार, नारनौल: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला सोमवार को नारनौल पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 27 सितंबर को नूंह में होने वाले सम्मान दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
अभय चौटाला ने बताया कि अब तक करीब 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि इन दौरों के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम लगातार जारी है।
BJP सरकार पर साधा निशाना
अभय चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और फैसलों से आम जनता, बुजुर्गों और किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। अभय चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश की जनता का भरोसा एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल की ओर बढ़ रहा है।
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को उनकी मांगों को जल्द स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में सफाई व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की संख्या और ठेका व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके और कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।
खिलाड़ियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
प्रदेश के खिलाड़ियों को लेकर भी अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को हरियाणा के खिलाड़ियों, खासकर महिला खिलाड़ियों से परेशानी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उचित व्यवस्था देने के बजाय खेल स्टेडियमों को ऐसे लोगों के हाथों में सौंपा जा रहा है, जहां खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के बजाय गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।
अभय चौटाला ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि हरियाणा की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
- संसद से खेल के मैदान तक गूंजेगी शहनाई! रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की वेडिंग डेट आउट, वेन्यू देख चौंक जाएंगे आप
- UGC रोलबैक की मांग को लेकर छपरा में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, BJP को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी
- Today’s Top News: PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में तीखी बहस, भाजयुमो नेता ने थाने में की तोड़फोड़, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, राजधानी से नाबालिग का अपहरण और मारपीट, कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर अनुमति का पेंच: IDA की मंजूरी के बाद भी पुलिस की हरी झंडी का इंतजार, पूरे कार्यक्रम का ब्लूप्रिंट तैयार
- मोदी इफेक्ट: वडोदरा में गणेश पंडाल 1800 पार, 125 साल पुराना है ऐतिहासिक कनेक्शन!



