Abhijeet Dipke Request To PM Modi: पेपर लीक पर सफल प्रदर्शन और मोदी सरकार को अपनी मांगों के सामने झुकाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी इस वक्त पूरे जोश में है। जंतर मंतर पर सफल प्रोटेस्ट के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी अपने भविष्य के रोल को लेकर समर्थकों के साथ रूपरेखा तैयार करने में लग गई है। अभिजीत दीपके के घर जेपी की कोर टीम की बैठक हुई। मीटिंग में उन्होंने आगे कैसे काम करना है इस पर प्लान किया। वहीं बैठक के बाद अभिजीत दीपके ने फिर से पीए मोदी के सामने बड़ी डिमांड रखी। दीपके ने पीएम मोदी से 15 अगस्त की स्पीच में जेन जी और यूथ के बारे में बात करें।

अभिजीत दीपके ने कहा कि 15 अगस्त (आजादी की सालगिरह) आ रहा है। हर साल हमारे पीएम रेड फोर्ट से भाषण देते हैं। हम चाहते हैं इस बार की स्पीच Gen Z  और यूथ के लिए हो। पीएम अपनी स्पीच में बताएं की वह  Gen Z  और यूथ के लिए क्या कर रहे हैं और कैसे उनको एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं।

अभिजीत दीपके ने आम लोगों से भी गुजारिश करते हुए कहा कि अगले एक हफ्ते तक आप लोग भी पीएम मोदी से गुजारिश करें कि इस बार की स्पीच आप लोगों को चाहिए। साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बड़ी कामयाबी बताते हुए दीपके ने कहा कि इस सरकार ने पिछले 10-12 सालों में लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है। लोक अब सड़कों पर उतरेंगे। आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है। कल वे दूसरों के इस्तीफे लेंगे।

लोगों से संवाद के लिए कैंपेन शुरू करेगी सीजेपी
अभिजीत दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक ऐसा कैंपेन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें सीधा जनता से संवाद किया जा सके। अगले महीने पूरे भारत में लोगों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को जानने के लिए ‘क्या बोलती है पब्लिक’ नाम से कैंपेन शुरू किया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m